{"_id":"6689b855eddcc00ce4051284","slug":"doctors-come-late-to-the-district-hospital-patients-wait-shamli-news-c-26-1-smrt1048-123982-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में देर से आते हैं चिकित्सक, मरीज करते हैं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में देर से आते हैं चिकित्सक, मरीज करते हैं इंतजार
Sun, 07 Jul 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में डिप्टी कलक्टर हामिद हुसैन द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को सौंप दी गई है। निरीक्षण रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि चिकित्सक समय से ओपीडी में नहीं आते, जिस कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। इसके साथ ही उपस्थिति रजिस्टर में भी किसी चिकित्सक के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। जिलाधिकारी ने ओपीडी में अनुपस्थित चिकित्सकों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए हैं।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों के ओपीडी से नदारद रहने के कारण मरीजों को समय पर इलाज न मिलने की शिकायतें मिलने पर डीएम रविंद्र सिंह ने डिप्टी कलक्टर हामिद हुसैन को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। डिप्टी कलेक्टर ने 28 जून को जिला अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने डीएम को अपनी निरीक्षण रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डॉ. इंतजार की रात्रि में ड्यूटी होना बताया गया जबकि डॉ. इलताफ की शाम में ड्यूटी बताई गई। डॉ. नरेश सैनी साढ़े नौ बजे के बाद अपने कार्य कक्ष में मौजूद मिले। डॉ. राकेश अनुरागी की ड्यूटी न होना बताया। डॉ. शबीब साढ़े नौ बजे के बाद अपने कार्य कक्ष में पहुंचे। डॉ. किशोर कुमार आहूजा अवकाश पर मिले। डॉ. समद अली व डॉ. दक्षिरा भी साढ़े नौ बजे के बाद अपने कार्य कक्ष में पहुंचे। डॉ. अर्जित अपने कार्य कक्ष में अनुपस्थित मिले, जबकि डॉ. रामनिवास उपस्थित मिले। डॉ. अनुपम सक्सेना अर्जित अवकाश पर होना बताया गया।
डिप्टी कलेक्टर की निरीक्षण रिपोर्ट में साफ लिखा कि ओपीडी में चिकित्सक साढ़े नौ बजे के बाद पहुंचे जबकि ओपीडी में पहुंचने का समय सुबह आठ बजे निर्धारित है। चिकित्सक निर्धारित वेशभूषा धारण न करना भी पाया गया। इसके अलावा उपस्थिति पंजिका में किसी भी चिकित्सक के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। डिप्टी कलक्टर की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डीएम रविंद्र सिंह ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को 28 जून को अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चिकित्सकों से स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर रिपोर्ट बनाकर डीएम को उपलब्ध कराई जाएगी।