फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doctors and staff nurses will get training to operate ventilators

Shamli News: वेंटीलेटर चलाने के लिए चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 23 Jul 2024 04:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 23 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff nurses will get training to operate ventilators
शामली। जिला अस्पताल में वेंटीलेटर चलाने के लिए चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन ने चिकित्सकों व स्टाफ नर्स की सूची मांगी है। जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से तीन चिकित्सक व 12 स्टाफ नर्स के नाम की सूची भेजी गई है। चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण मिलने के बाद मरीजों को वेंटीलेटर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में पीएम केयर फंड से जिला अस्पताल को 28 वेंटीलेटर मिले थे। वेंटीलेटर चलाने के लिए जिला अस्पताल में न फिजिशियन है और न ही निश्चेतक है। वेंटीलेटर करोना वार्ड और पीकू वार्ड में लगाए गए हैं, लेकिन उनका मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शासन को रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए कई बार पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक फिजिशियन व निश्चेतक की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन




शासन ने वेंटीलेटर चलाने के लिए चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला अस्पताल में नियुक्त चिकित्सकों और स्टाफ नर्स समेत 15 के नाम की सूची मांगी थी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की तरफ से शासन को तीन चिकित्सकों और 12 स्टाफ नर्स के नाम की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। शासन को भेजी गई सूची में सर्जन डॉ. नरेश सैनी, नेत्र सर्जन डॉ. शबीब और डॉ. इंतजार का नाम भेजा गया है। चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को लखनऊ में बुलाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की तिथि अभी तय नहीं हुई है। चिकित्सकों व स्टाफ नर्स के प्रशिक्षण के बाद वेंटीलेटर चलाए जाने से मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंटीलेटर चलाने के लिए वर्तमान में फिजिशयन व निश्चेतक चिकित्सक नहीं है। शासन ने वेंटीलेटर चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए चिकित्सक समेत 15 नामों की सूची मांगी थी। तीन चिकित्सकों व 12 स्टाफ के नाम की सूची शासन को भेजी जा चुकी है। लखनऊ में दिए जाने वाले प्रशिक्षण की अभी तिथि नहीं मिली है।

- डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed