फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doctor, scuffle over treatment of patient

मरीज का उपचार करने को लेकर सीएचसी में भिड़े चिकित्सक, हाथापाई

Thu, 23 Jan 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Doctor, scuffle over treatment of patient
शामली सीएचसी में चिकित्सको में आपसी मार पिटाई के बाद कर्मचारियो से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर? - फोटो : SHAMLI
मरीज का उपचार करने को लेकर भिड़े चिकित्सक, हाथापाई
विज्ञापन

शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में घायल मरीज का उपचार करने को लेकर चिकित्साधीक्षक और हड्डी रोग विशेषज्ञ आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने और हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। सीएमओ ने इस मामले में जांच के लिए दो एसीएमओ की टीम गठित की है।
बुधवार को जिला बागपत के गांव रमाला निवासी साकेत हाथ एवं पैर में चोट लगी होने के कारण वह उपचार कराने सीएचसी गए थे। उनकी उंगली में टांके लगाए जाने थे। बताया गया है कि चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.जाहिद अली त्यागी से उपचार के लिए कहने उनके कक्ष में गए तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दूूसरे डाक्टर ने युवक को टांके और पट्टी कर उपचार कर दिया। दोपहर में दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई, जिसके चलते दोनों के बीच हाथापाई तक हुई। चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा का कहना है कि डा.जाहिद अली ने उनके कक्ष में आकर उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। जबकि डा. जाहिद अली का कहना है कि डा. रमेश चंद्रा उनके कक्ष में पहुंचे थे और उनके सहयोगी के साथ अभद्रता करते हुए गला पकड़ा था। इसकी शिकायत करने पर डा. रमेशचंद्रा ने उनके साथ हाथापाई की। दोनों चिकित्सकों ने सीएमओ डा. संजय भटनागर को शिकायत करते हुए एक दूसरे पर अभद्रता करने और हाथापाई करने की शिकायत की है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि चिकित्साधीक्षक रमेश चंद्रा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.जाहिद अली दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने और हाथापाई करने की शिकायत की है। इसकी जांच एसीएमओ डा.केपी सिंह और एसीएमओ डा.सुशील कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट को जल्द देने के लिए निर्देशित किया गया है। दोनों चिकित्सक राजपत्रित अधिकारी होने के कारण जांच रिपोर्ट एडी हेल्थ सहारनपुर और डीएम अखिलेश सिंह को भेजी जाएगी।

शामली सीएचसी में चिकित्सको में आपसी मार पिटाई के बाद कर्मचारियो से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर?

शामली सीएचसी में चिकित्सको में आपसी मार पिटाई के बाद कर्मचारियो से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed