फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doctor on leave, pharmacist-staff nurse gave medicines to patients

Shamli News: चिकित्सक छुट्टी पर, फार्मासिस्ट-स्टाफ नर्स ने दी मरीजों को दवाई

Mon, 05 Jan 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 05 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, pharmacist-staff nurse gave medicines to patients
शामली में अरबन पीएचसी बरखंडी पर मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स। संवाद
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। चिकित्सक के छुट्टी पर होने के कारण फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स ने मरीजों की जांच कर दवा दी। आरोग्य मेलों में खांसी, जुकाम व एलर्जी के मरीज ज्यादा रहें।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रविवार को जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में ठंड के बीच मरीज उपचार कराने पहुंचे। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थिति नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक दीपांशु चौधरी अवकाश पर चल रहे हैं। उनके स्थान पर फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने मरीजों को दवा दी। स्टाफ नर्स आशा ने गर्भवती महिलाओं की जांच की और उन्हें दवा के साथ परामर्श दिया। फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेलों में 32 मरीज आए। इनमें छह गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इनके अलावा खांसी जुकाम के छह, एलर्जी के पांच, गैस के दो और 13 अन्य रोगों के मरीज आए।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने मरीजों को दवा वितरित की। फार्मासिस्ट ने बताया कि आरोग्य मेले में 42 मरीज आए। इनमें 17 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया। इनके अलावा बुखार के तीन, शुगर के तीन, ब्लड प्रेशर के दो, गैस तेजाब के दो, एलर्जी के चार और खांसी जुकाम व शरीर में दर्द के 12 मरीज आए। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता ने आरोग्य मेलों का निरीक्षण कर मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed