फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doctor is on 27 days leave, patients are getting upset

Shamli News: डॉक्टर 27 दिन की छुट्टी पर, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 11 Mar 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Doctor is on 27 days leave, patients are getting upset
शामली। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर लंबे समय 27 दिन के उपार्जित अवकाश पर चल रहे हैं। बदलते मौसम में खाज खुजली और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज आ रहे हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने पर मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर 17 फरवरी से 27 दिन के उपार्जित अवकाश पर गए हैं। अस्पताल में रोजाना औसतन 50-60 मरीज त्वचा संबंधी खाज-खुजली व एलर्जी के आते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने पर कुछ तो इंतजार करने के बाद बिना इलाज कराए ही वापस चले जाते हैं जबकि कुछ मरीज दूसरे चिकित्सकों को दिखाकर दवा लेकर जा रहे है। चिकित्सक न होने से त्वचा संबंधी रोग मरीजों को जिला अस्पताल में समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को बिना उपचार के ही वापस जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि त्वचा रोग विशेषज्ञ 16 मार्च तक उपार्जित अवकाश पर हैं। ओपीडी में मौजूद अन्य चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डेढ़ माह से नहीं हो रहे आंखों के ऑपरेशन
शामली। जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन डॉ. शबीब के इस्तीफा देने के बाद से करीब डेढ़ माह से आंखों के ऑपरेशन नहीं हो रहे। नेत्र सर्जन ने पारिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा देना बताया था। सीएमएस द्वारा उनका इस्तीफा अधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा जा चुका हैं। अभी तक शासन से न तो उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ है और न ही उनके स्थान पर किसी अन्य सर्जन को नियुक्त किया गया है। आखों के ऑपरेशन के लिए मरीजों को मेरठ रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इस तरह से आ रहे मरीज
शहर के नाला पटरी निवासी अमरीन ने बताया कि उसकी पुत्री को दाद खाज की समस्या बनी हुई है। वह डाक्टर को दिखाने लाई थी, लेकिन यहां बताया गया कि डाक्टर छुट्टी पर है। अब उसे प्राइवेट में ही दिखाना पड़ेगा।

शांति नगर निवासी सोनू ने बताया कि उसे खाज खुजली की समस्या बनी है। वह दवा लेने आया था, लेकिन यहां चिकित्सक न मिलने से समस्या बन गई है।
कैराना रोड निवासी अक्षय ने कहा कि उसे खाज खुजली की समस्या बनी है। वह करीब डेढ़ घंटे कक्ष के बाहर चिकित्सक की इंजार कर रहा है। अब उसे पता चला कि डाक्टर छुट्टी पर है। दूसरे डाक्टर को दिखाया है। उसने दवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed