{"_id":"57bf3a344f1c1b305fd4f2d5","slug":"do-yuvak-uthane-par-police-se-bhide-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को उठाने पर पुलिस से उलझी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को उठाने पर पुलिस से उलझी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर पुलिस के जीप के सामने हंगामा करते मोहल्ला काजीवाड़ा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के काजीवाड़ा एवं आजाद चौक के लोगों के बीच महीने भर से चली आ रही रंजिश के चलते फायरिंग के प्रकरण में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने दबिश डाली। इस दौरान दो युवक उठाने के विरोध में काजीवाड़ा में जमकर बवाल हुआ। लोग पुलिस टीम पर टूट पड़े। युवकों को छुड़ाने के लिए भीड़ पुलिस से भिड़ गई। कुछ लोग तो गाड़ी के आगे लेट गए। पुलिस किसी तरह युवकों को लेकर कोतवाली पहुंची तो जाम लगाकर हंगामा किया गया। भीड़ के गुस्से और हंगामे के आगे बेबस पुलिस को दोनों युवक छोड़ने पड़े।
नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा तथा आजाद चौक में दो पक्षों में खूनी रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के लोगों के करीब सौ लोगों के खिलाफ सात मुकदमे थाने में दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को शामली कोतवाली पुलिस ने काजीवाड़ा मोहल्ले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। यहां दो युवकों को उठा लिया गया। इसकी भनक लगते ही मुहल्ले में काफी संख्या में लोग जुट गए। खाकी भीड़ से जूझती रही।
लोगों ने कहा कि उठाए गए युवक निर्दोष है। उन्हें छोड़ा जाए। युवकों को छुड़ाने के लिए सभी लोग पुलिस की गाड़ी के सामने तक लेट गए। किसी तरह पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली में आ गई। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोगों का आक्रोश बढ़ते देख आखिरकार पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा और दोनों को कोतवाली से छोड़ दिया गया। तब जाकर लोग शांत हुए।