फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do sixteen makeup, will see your moon

करवा चौथ पर बाजारों में रही रौनक, ब्यूटी पार्लर रहे फुल

Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Do sixteen makeup, will see your moon
शामली के नया बाजार में मेहंदी लगवाती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
कर सोलह श्रंगार, करेंगे अपने चांद का दीदार
विज्ञापन

शामली/ ऊन/ थानाभवन। करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने बुधवार को खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने श्रंगार की वस्तुओं, साड़ी, आभूषण आदि की खरीदारी की, मेंहदी लगवाई।। बाजार में दिन भर रौनक रही। श्रृंगार कराने के लिए महिलाओं की ब्यूटी पार्लर पर भीड़ रही। शहर से लेकर छोटे कस्बों तक के ब्यूटी पार्लर फुल रहे।
करवा चौथ पर्व को लेकर खरीदारी के तलए बुधवार को महिलाओं की बाजार में भारी भीड़ रही। ऑनलाइन शॉपिंग के क्रेज के बावजूद महिलाएं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। महिलाओं की सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आई। श्रंगार की वस्तुओं की खरीदारी के साथ ही साड़ियों, आभूषण आदि भी भी खूब खरीदारी की गई। ब्यूटी पार्लर में महिलाएं सजने संवरने के लिए घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करती दिखाई दीं। वहीं मेहंदी के स्टॉल में महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। ऊन बाजार में काफी रौनक नजर आई। महिलाओं की अधिकतर भीड़ ब्यूटी पार्लर के अलावा चूड़ियां वालों की दुकान पर लगी रही। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए प्रयोग की जाने वाले वस्तुएं जैसे सुहागी, नारियल, करवा की भी महिलाएं खरीदारी कर रहीं हैं। वहीं, व्रत से पहले उपयोग होने वाली खाद्य वस्तुएं जैसे मिठाइयां, चॉकलेट की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्यूटी पार्लर में रही एडवांस बुकिंग
करवाचौथ को लेकर कई हफ्ते पहले से ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग चल रही है। नया बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालिका रश्मि गर्ग ने बताया कि अब तक 20 से ज्यादा महिलाओं ने बुकिंग कराई है। दूसरी ओर, इस बार नया बाजार व गांधी चौक पर मेहंदी लगाने के लिए कई स्टाल लगाए गए।
--
बोली महिलाएं
- करवाचौथ का इंतजार साल भर रहता है। ऐसे में इसकी तैयारी भी हफ्ता भर पहले शुरू हो जाती है। इस साल पूरे हर्ष उल्लास के साथ परिवार की सभी महिलाओं के साथ मिलकर त्योहार मनाना है। - अंजू, बहावड़ी।
- सुहागिनों के लिए करवाचौथ का विशेष महत्व है। ऐसे में महिलाओं में उत्साह नजर आना स्वाभाविक है। करवाचौथ के लिए सिल्क की साड़ी के साथ ही शृंगार के सामानों की खरीदारी कर ली है। पूजन सामग्री भी खरीद लाई हैं। - सुनीता, दयानंदनगर।
--
- इनरव्हील क्लब ने मेहंदी, बिंदी, चूड़ी वितरित की
शामली। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में कैराना रोड स्थित गगन विहार कॉलोनी में सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। करवा चौथ गेम्स में प्रथम स्थान पर सुधा, द्वितीय स्थान पर ऊषा गोयल और तृतीय स्थान पर संगीता मित्तल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेंट आरसी स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू संगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब की अध्यक्ष वीना अग्रवाल और अर्चना गोयल ने ने अतिथियों का स्वागत ब्रेसलेट पहनाकर और बुके देकर किया। कार्यक्रम में महिलाओं के सरप्राइज गेम भी आयोजित कराए। मीनू संगल ने क्लब की सदस्यों को करवा चौथ से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर एक गरीब महिला को मिठाई, सुहाग के सामान एवं राशन सामग्री दी गई। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा वीना अग्रवाल द्वारा सभी महिलाओं को सुहाग प्रतीक चिह्न मेहंदी, बिंदी, चूड़ी इत्यादि सामान दिए गए। अर्चना की ओर से सभी महिलाओं को उपहार दिए। रीना गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वीना अग्रवाल, रेखा गोयल, अर्चना गोयल, ऊषा गोयल, मीनाक्षी माहेश्वरी, अनीता जैन, सुधा गर्ग, संतोष बिंदल, बीना गर्ग, बृज लता, संगीता मित्तल, संगीता गोयल, रीना गौतम आदि मौजूद रही।

शामली के गांधी चौक बाजार में लगा जाम।

शामली के गांधी चौक बाजार में लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

ऊन में करवाचौथ पर खरीदारी करती महिलाएं।

ऊन में करवाचौथ पर खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवाचौथ कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल का स्वागत करती इन्हरव्हील क्लब की स?

शामली में करवाचौथ कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल का स्वागत करती इन्हरव्हील क्लब की स?- फोटो : SHAMLI

शामली में हाथ में लगी मेहंदी दिखाती महिला।

शामली में हाथ में लगी मेहंदी दिखाती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवाचौथ पर छलनी व करवे की खरीदारी करती महिलाएं।

शामली में करवाचौथ पर छलनी व करवे की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में करवाचौथ पर बिंदी पंसद करती महिला।

शामली में करवाचौथ पर बिंदी पंसद करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराती महिला।

शामली में ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में हाथ पर रचाई मेहंदी दिखाती महिला।

शामली में हाथ पर रचाई मेहंदी दिखाती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक बाजार में करवा चौथ पर कोस्मैटिक के सामान की खरीदारी करती महिलाएं।

शामली गांधी चौक बाजार में करवा चौथ पर कोस्मैटिक के सामान की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में गांधी चौक बाजार में करवा चौथ पर कोस्मैटिक के सामान की खरीदारी करती महिलाएं।

शामली में गांधी चौक बाजार में करवा चौथ पर कोस्मैटिक के सामान की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में ब्यूटी पॉलर पर मेहंदी लगवाती महिला।

शामली में ब्यूटी पॉलर पर मेहंदी लगवाती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली के गांधी चौक बाजार में लगा जाम।

शामली के गांधी चौक बाजार में लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली में कबाडी बाजार में अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।

शामली में कबाडी बाजार में अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed