{"_id":"66317b173fd2c5aa6f0afe94","slug":"do-not-sow-crops-in-the-field-under-the-transformer-shamli-news-c-26-1-sal1002-120340-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रांसफार्मर के नीचे खेत में नहीं बोएं फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रांसफार्मर के नीचे खेत में नहीं बोएं फसल
Wed, 01 May 2024 04:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 01 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
शामली। खेतों में आए दिन हो रही आग की घटनाओं से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एडवाइजरी की है। किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
जिला आपदा विशेषज्ञ शामली नेहा दूबे ने बताया कि वर्तमान ग्रीष्म काल में खेत खलिहान में लगने वाली आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उद्देश्य से आम जनमानस विशेष सावधानियों का पालन करें। कृषकों को अग्निकांड जैसी आपदाओं में जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति आदि का सामना न करना पड़े इसके लिए विशेष सावधानियां का पालन किया जाना आवश्यक है। खेतों में आग लगने की संभावना न हो, इसके लिए कृषक ट्रांसफार्मर के नीचे के खेत को न्यूनतम 15 गुणा 15 वर्ग फीट के अनुपात में खाली छोड़ दे, जिससे यदि चिंगारी निकलती है तो आग उसके संपूर्ण खेत की फसल को प्रभावित न करें। इसी प्रकार कृषक खेतों के पास लगे हुए खंभों के ढीले एवं जर्जर तारों के आसपास फसल को न रखें एवं खेतों के पास लगे हुए खंभों के ढीले तथा जर्जर तारों को स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अभियंता को सूचना देकर बदलवाने का कार्य करें। फसलों की कटाई के दौरान ऐसे स्थलों पर धूम्रपान एवं बीड़ी, सिगरेट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रखें। बताया कि किसी भी तरह की आग लगने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को 112 नंबर पर सूचना देते हुए प्रभावित क्षेत्र की सही लोकेशन अग्निशमन विभाग को देने का प्रयास करें एवं जिला आपदा/आपातकालिन कंट्रोल सेंटर के दूरभाष नंबर 01398-270203, 9454418995 पर भी तत्काल सूचित करें, जिससे की सही समय में सहायता पहुंचाई जा सके।