फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not panic, fight the odd conditions

घबराएं नहीं, विषम परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें

Thu, 08 Mar 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 08 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Do not panic, fight the odd conditions
महिला कांस्टेबल को सम्मानित करते कैराना कोतवाली प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में शासन के निर्देश पर राजकीय महिला पालीटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। पुलिस की तरफ से संचालित हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी को सशक्त होने की जरूरत है, विषम परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए बल्कि डटकर मुकाबला करना चाहिए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुडेट कलां स्थित राजकीय महिला पालीटेक्निक में पुलिस की ओर से महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा और प्राचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं और युवतियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से लेती है। पुलिस आपके साथ हैं, लेकिन महिलाओं और छात्राओं की भी जिम्मेदारी है कि वह उत्पीड़न की शिकार न बनें और विषम परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें। युवतियों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा डायल 100, 181, 1090 पावर हेल्पलाइन चलाई जा रही है, जिस पर शिकायत करने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक महिला पुलिस संपर्क में रहेगी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोच इमरान चौधरी और उनकी पत्नी शालीहा चौधरी को बुलाकर छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिलाया, जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिए जल्द की कैंप लगाकर जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस दौरान सीओ थानाभवन वीरपाल सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी अंजू, दिनेशचंद, पवन कुमार, वीना अग्रवाल, अनीता बंसल, रीना गौतम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने नारी सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला का समाज में उच्च स्थान है। महिलाओं को भी अपने अधिकार पहचानने चाहिए। इस दौरान सीओ वीरपाल सिंह, कैराना इंस्पेक्टर भगवत सिंह, वीना अग्रवाल, रीना गौतम, अनीता बंसल सहित विभिन्न महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेष्ठ कार्य करने पर महिला कांस्टेबलों को किया सम्मानित कैराना (शामली)। कोतवाली ने श्रेष्ठ कार्य करने वाली दो महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली कैराना पर तैनात महिला कांस्टेबल गुड़िया रानी और प्रियंका शर्मा को सम्मानित किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल गुड़िया रानी फील्ड का कार्य करने के साथ ही कार्यालय में भी अपना कार्य श्रेष्ठता के साथ करती हैं। इसी तरह प्रियंका शर्मा कंप्यूटर कक्ष में अपने कार्य को फर्ज के साथ निभा रही हैं। दोनों ही कोतवाली में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही हैं। महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा दे रही हैं, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed