फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not let the Mafia dominate again

माफिया को फिर से हावी नहीं होने देंगे

Wed, 23 May 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Wed, 23 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Do not let the Mafia dominate again
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने एक बार फिर कैराना पलायन और मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि गुंडों को संरक्षण देने वालों से भाजपा की लड़ाई है। भाजपा का उद्देश्य कैराना में सुरक्षित माहौल बनाए रखना है।
विज्ञापन


मंगलवार को शामली में मुख्य चुनाव कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग के हित में अनेक फैसले किए हैं। किसानों को पूर्व की सपा सरकार के मुकाबले दोगुना ज्यादा गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जितने दल हैं वह अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर में कुछ लापरवाहियों और अतिउत्साह के कारण परिणाम विपरीत आया। कैराना सीट के उपचुनाव में जिम्मेदार कार्यकर्ता, पदाधिकारी पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास अधिक से अधिक मतदान कराना है। क्योंकि ज्यादा मतदान होने पर भाजपा को लाभ मिलता है।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग के बारे में कहा कि यह विषय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।न्यायालय के उच्च मानदंड से भाजपा अलग नहीं है और संवेदनशील रही है।   मुजफ्फरनगर दंगा और मुकदमे वापसी पर हो रही राजनीति के बारे में कहा कि दंगाइयों को समर्थन देने के लिए सपा नेता आजम खां और रालोद नेताओं को जनता से क्षमा मांगनी चाहिए। भाजपा ने अत्याचारियों पर काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गुंडागर्दी करने की किसी की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि गुंडे और अपराधी फिर से कैराना की जनता को दर्द न दे पाएं, इसीलिए भाजपा का संगठन कैराना उपचुनाव में लगा हुआ है। इस दौरान जुगल किशोर, संजीव सिक्का, पवन तरार, हरवीर मलिक, राजन बत्रा आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार शाम को शामली में हनुमान टीला अग्रसेन भवन में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का गुणगान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed