फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not hurt anyone with your words: Naresh Muni

अपने शब्दों से किसी को ठेस न पहुंचाएं : नरेश मुनि

Sun, 27 Sep 2026 06:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Sep 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Do not hurt anyone with your words: Naresh Muni
श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में आयोजित धर्मसभा में जैन मुनि ने दिया धर्मलाभ
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मिल रोड पर आयोजित चातुर्मास के दौरान संघ संचालक नरेश मुनि महाराज ने क्षमावाणी और प्रसन्नता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपनी गलतियों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगने और जीवन में प्रसन्न रहने का आह्वान किया।
रविवार को प्रवचन करते हुए नरेश मुनि ने कहा कि दशलक्षण पर्व के बाद क्षमावाणी पर्व आता है। जीवन में जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए सभी से क्षमा मांगनी चाहिए। व्यक्ति को हर परिस्थिति में प्रसन्न रहने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने शब्दों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें और ऐसे शब्द न बोलें, जिससे किसी को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संतुष्ट व्यक्ति के जीवन में ही वास्तविक प्रसन्नता होती है। किसी भी कार्य को स्वार्थ की भावना से नहीं करना चाहिए। जरूरतमंदों की सेवा, बुजुर्गों की सेवा, माता-पिता की सेवा, बीमारों की मदद और गरीबों की सेवा करने से मन को सच्ची प्रसन्नता मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की, ताकि वे गलत संगत से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवचन के दौरान शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के घनश्याम दास गर्ग, अंकित गोयल, श्रीराम लखन सेवा समिति के पदाधिकारी तथा सकल जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगने, जरूरतमंदों की सेवा करने और जीवन में प्रसन्न रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अध्यक्ष नानक चंद जैन, सचिव अभिषेक जैन, उपाध्यक्ष राजीव जैन, कोषाध्यक्ष नितिन जैन, जय कुमार जैन, विनोद जैन, अशोक जैन, आदीश जैन, विपुल जैन, चंचल जैन, नवनीत जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed