फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not fall victim to an accident in a hurry

जल्दबाजी के चक्कर में कहीं हादसे का शिकार ना हो जाएं आप

Mon, 25 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Do not fall victim to an accident in a hurry
शामली में विजय चौक पर ट्रिपल राईडिग करते बाइक सवार। - फोटो : SHAMLI
जल्दबाजी के चक्कर में कहीं हादसे का शिकार ना हो जाएं आप
विज्ञापन

शामली। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को चल रहे जागरूकता अभियान का लोगों पर ज्यादा असर नहीं हो रहा। सड़कों पर ओवरलोडिंग और ट्रिपल राइडिंग तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं रुक रही। जल्दबाजी के चक्कर में जान जोखिम में डालकर बंद फाटक के नीचे से लोग गुजर रहे हैं, पुलिस और प्रशासन के प्रयास जारी हैं, लेकिन इसे खुद पर लागू करने की बहुत जरूरत है यदि आप और हम खुद ही थोड़ा सचेत हों तो हादसे काफी हद तक कम हो सकते हैं।
बंद फाटक में क्रॉसिंग पार
सोमवार दोपहर को धीमानपुरा फाटक बंद था। दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी थी। ट्रेन और बस कुछ ही दूरी पर आ रही थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ किशोर और युवक इतनी जल्दबाजी में थे कि उन्होंने फाटक के नीचे से ही अपनी साइकिल और बाइक निकाल ली। यदि जरा भी देरी हो जाए तो हादसा होने में देर नहीं लगेगी। कैराना रोड पर एक बाइक पर तीन युवक मस्ती से जा रहे थे। बराबर में ही एक अन्य बाइक लेकर दूसरा युवक चल रहा था। वो बाइक खराब थी, लेकिन ट्रिपल राइडिंग कर रहा एक युवक उस पर पैर लगाकर उसे आगे घसीट रहा था। ये लोग जान जोखिम में डालकर खतरनाक सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

कैराना रोड पर विजय चौक के निकट ओवरलोड टेंपू दौड़ रहा था। उसमें ऊपर तक सामान भरा था। सामान ऊपर और दोनों तरफ से बाहर निकला हुआ था। हैरानी की बात थी कि उसे कोई चेक करने वाला नहीं था पास में ही पुलिस कर्मी भी खड़े थे, लेकिन किसी ने उसे नहीं टोका। ओवरलोड वाहन सड़कों पर आसानी से दौड़ेे देखे जा सकते हैं। शहर के व्यस्ततम अजंता चौक पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों की कमी नहीं थी। एक के बाद एक कई लोग ट्रिपल राइडिंग करते चल रहे थे। पास में ही चौराहे पर पुलिस कर्मी थे. लेकिन वे भी इन्हें नजर अंदाज कर रहे थे। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी की नजर इनपर गई तो उसने टोका लेकिन बाइक सवार तेजी से बाइक को निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यातायात विभाग और परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस चालान करती है, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरत लोगों को खुद पर नियम लागू करने की है। यदि हर कोई व्यक्ति खुद जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करे तो सड़क हादसों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed