{"_id":"6024297d8ebc3ee8ff0c950e","slug":"do-not-drive-a-two-wheeler-without-a-helmet-shamli-news-mrt52473664","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन न चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन न चलाएं
विज्ञापन
जलालाबाद। एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एएसपी राजेश श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी भंवर सिंह एवं जलालाबाद चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। यातायात प्रभारी ने बताया कि जब हम वाहन चला रहे हों, तब हमारे पास वाहन के कागजात होना जरूरी है। नो एंट्री का ध्यान रखें, बाइक-स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनें तथा कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
जलालाबाद चौकी प्रभारी ने बताया कि हमें अपनी गाड़ी धीमी गति से चलानी चाहिए। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कभी भी बाइक या अन्य वाहन नहीं चलाना चाहिए। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रहे। प्राचार्य सुनील कुमार त्यागी एवं एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आदेश सिसौदिया ने भी यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया। मौके पर विधि शरण, चिंकी, आरती, शिवानी, शबनम, शंकर नामदेव, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।