फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   do degree celcius bada paara, loo ne kiya pareshaan

दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान, लू किया परेशान

Sat, 08 Jun 2019 01:49 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 08 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
do degree celcius bada paara, loo ne kiya pareshaan
file photo - फोटो : amarujala
बूंदाबांदी के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। पछुआ हवा के चलने से पिछले 24 घंटो में दिन और रात के पारे में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को भीषण गर्मी के साथ लू चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैैैज्ञानिकों के अनुसार मई माह में लू चलेंगी। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भीषण गर्मी और पछुआ हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे। 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गरम हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं और पुरुष छाता लेकर निकली। बाइकों में युवक-युवतियां सिर पर कपड़ा बांधकर निकले। भीषण गर्मी के चलने जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार दिन और रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लू से कैसे करें बचाव
पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ जैसे छाछ नींबू का प्रयोग करें।
हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहने, सिर को ढके और तेज धूप से बचें।
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ा ढके, चिकित्सक से संपर्क करे।
लू लगने के लक्षणों को पहनाने
तेज पसीना और झटका  महसूस हो, चक्कर आए तो डाक्टर को दिखाए।
बीमार और गर्भवती महिला कामगार सावधानी बरतें। 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप से बचे।
यात्रा करते समय पानी साथ रखे, निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें।
बच्चों और पालतू जानवरों को कभी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। संतुलित हल्का नियमित भोजन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed