फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM today to hold talks with the agitating farmers

आंदोलनरत किसानों से आज वार्ता करेंगे डीएम

Mon, 21 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 21 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
DM today to hold talks with the agitating farmers
suger mill - फोटो : amar ujala
शामली। ऊन चीनी मिल विवाद सुलझाने के लिए डीएम सुजीत कुमार सोमवार को कलक्ट्रेट में आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमडल से वार्ता करेंगे। इस वार्ता में निर्णायक कदम उठाया जा सकता है। डीएम की वार्ता के आधार पर ही किसान आगामी रणनीति का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि ऊन चीनी मिल पर पिछले साल के बकाये गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर 55 दिन से किसानों का बेमियादी धरना चला आ रहा है। इस साल का चीनी मिलों का  पेराई  सत्र दो नवंबर से शुरू हो चुका है। लेकन इस मिल का सत्र शुरू नहीं हो पा रहा है। किसान चीनी मिल से 53 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग कर रहे है। 
विज्ञापन


धरना देने वाले किसान उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री नरेंद्र वर्मा से मिलकर पूरा मामला अवगत करा चुके हैं। इस पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित किया जा चुका है। गन्ना मूल्य घोषित किए जाने के बाद डीएम शामली सुजीत कुमार, जिला गन्ना  अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ऊन चीनी मिल चलाने के लिए नोटिस दे चुके हैं। रविवार को डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि ऊन चीनी मिल के संबंध में विवाद सुलझाने के लिए आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए  सोमवार को कलक्ट्रेट में बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों से वार्ता करके चीनी मिल से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीनी मिल किसानों को दस करोड़ रुपये का भुगतान अभी देने को तैयार है। उन्होंने बताया कि इस मामले में इलाहाबाद ऊच्च न्यायालय में सुनवाई 29 नवंबर को होनी है। इन सबके चलते वार्ता से समस्या दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीओ डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि सोमवार को किसानों का रुख सामने आने पर ही मिल में पेराई सत्र शुरू होने की संभावनाएं होंगी।

लंबे इंतजार बाद प्रबंध तंत्र को आई सुध

ऊन। सुपीरियर फूड प्राईवेट लिमिटेड शुगर फैक्ट्री पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों का धरना 56 वें दिन भी जारी रहा। उधर, लंबे इंतजार बाद प्रबंध तंत्र को सुध आई।

रविवार को प्रबंधन ने शुगर मिल पहुंचकर अधिकारियों से लंबी मंत्रणा की। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार तक सकारात्मक निर्णय सामने आएगा। ऊन शुगर मिल पर 56 दिन से किसान धरना दे रहे हैं। किसानों का स्पष्ट कहना है कि बकाया भुगतान लिए बगैर धरना समाप्त नहीं होगा। किसानों के आंदोलन की वजह से ऊन शुगर मिल में गन्ना पेराई भी शुरू नहीं हो सका है।


रविवार को ऊन शुगर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर राणा इंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने शुगर मिल पहुंचकर यूनिट हेड जीएस खेरा तथा अन्य अधिकारियों से वार्ता की। उधर, शुगर मिल परिसर में धरने पर बैठे किसान इंतजार करते रहे कि मिल प्रबंधन उनसे भी बातचीत करेगा। लेकिन प्रबंधन सिर्फ अधिकारियों से ही वार्ता करता रहा। रविवार को धरने पर राजवीर सिंह, कपिल कुमार, राजकुमार, नरेश, जोगेंद्र, ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed