{"_id":"60e9e8b68ebc3e9ead72b6d0","slug":"dm-sp-took-stock-of-all-three-blocks-shamli-news-mrt5467773188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने तीनों ब्लॉकों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने तीनों ब्लॉकों का लिया जायजा
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर शामली, थानाभवन और कांधला ब्लॉक में मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित एसडीएम और सीओ मतदान स्थल पर कमान संभाले रहे। डीएम और एसपी ने भी केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शामली में मतदान के दौरान डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव मौजूद रहे। वहां उन्होंने अधिकारियों को शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी थानाभवन ब्लॉक में चल रहे प्रमुख पद के चुनाव की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान एसपी ने चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को कड़ी चेतावनी देकर एनएसए जैसी कार्रवाई करने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने प्रदेश में कई जगह चुनाव से पहले हुई हिंसा की खबरों को ध्यान में रखते हुए पूरे जनपद में प्रशासन को अलर्ट कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। थानाभवन ब्लॉक में एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पूरे जनपद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर पुलिस बल को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगाया गया है और पुलिस चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सक्षम है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने चुनाव के दौरान उपद्रव आदि मचाने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी साथ ही एनएसए जैसी कड़ी कार्रवाई करने का काम भी करेंगे। चुनाव में किसी भी हालत में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।