फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM-SP requested people to ignore the rumors

कांधला में रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 28 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
DM-SP requested people to ignore the rumors
कैराना के बेगमपुरा बाजार में फलेग मार्च करते डीएम और एसपी - फोटो : SHAMLI
संकांधला। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध की आशंका के चलते शुक्रवार को प्रशासन अलर्ट पर रहा। सभी धार्मिक स्थलों के साथ मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किसी भी आशंका के मद्देनजर कस्बे एवं क्षेत्र में अलर्ट किया गया था। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई थी। डीएम अखिलेश कुमार और एसपी विनीत जायसवाल ने थाना प्रभारी को कार्ययोजना बनाकर सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। संवेदनशील इलाकों में डीएम, एसपी और एसडीएम कैराना ने भ्रमण कर लोगों से संवाद करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया। इसके बाद सभी अधिकारी कस्बे की मरकज वाली मस्जिद पर पहुंचे। नमाज पढ़कर बाहर आए नमाजियों को पुलिस ने पत्रक बांटकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी गई। उनको किसी भी भ्रम से बचने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के भी खिलाफ नहीं है। इससे किसी को भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान एसडीएम अमितपाल शर्मा, सीओ प्रदीप कुमार, तहसीलदार रणबीर सिंह, थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, अधिशासी अधिकारी राजबली यादव पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed