फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM-SP listened to the complaint in Samadhan Divas

Shamli News: समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद

Sat, 28 Jan 2023 10:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
DM-SP listened to the complaint in Samadhan Divas
कैराना कोतवाली में थाना समाधान दिवस में फरियाद सुनती डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा।
- सात शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। समाधान दिवस के दौरान डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में आईं सात शिकायतों में से मौके पर एक का निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। राजस्व विभाग और पुलिस से संबंधित कुल सात शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर एक का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने थाना समाधान दिवस के रजिस्टर का अवलोकन कर पूर्व में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को भी परखा। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed