फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM revoked permission to operate two public service centers

डीएम ने दो जनसेवा केंद्रों के संचालन की अनुमति की निरस्त

Mon, 27 Apr 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
DM revoked permission to operate two public service centers
शामली। डीएम जसजीत कौर ने दो जनसेवा केंद्र क्रियाशील न मिलने पर उनके संचालन की अनुमति निरस्त करते हुए उनके स्थान पर दो नए जनसेवा केंद्रों के संचालन की अनुमति दी है। सोमवार को डीएम ने बताया कि जनपद में सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य चल रहा है। इसके लिए किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके लिए जनपद में क्रय केंद्रों के निकट वाले 25 जनसेवा केंद्रों को सशर्त संचालन की अनुमति दी गई थी। डीएम ने बताया कि जांच के दौरान कविता देवी थानाभवन के वार्ड नंबर 10 और मामन कुमार ऊंचा गांव तहसील कैराना का जनसेवा केंद्र क्रियाशील नहीं पाए जाने के कारण इनके संचालन की अनुमति को निरस्त कर दिया है। इनके स्थान पर एहसान मोहल्ला रेती निकट कानूनगो दफ्तर थानाभवन वार्ड नंबर 16 और सुभाष चौहान ऊंचा गांव तहसील कैराना के जनसेवा केंद्रों के संचालन की अनुमति दी गई है। केंद्र संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और डेढ़ मीटर की दूरी पर गोल घेरे के निशान बनाएं और वहां आने वाले लोगों केेेे फेसमास्क का इस्तेमाल किए जाने, साफ-सफाई रखने और हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था करने के के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed