फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM reviewed the arrangements in the Go shelter

डीएम ने गो आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Fri, 12 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed the arrangements in the Go shelter
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बाबरी में अस्थाई गौ आश्रय स्थल गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी से हरे चारे, भूसा, पानी आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आश्रय स्थल में 112 पशु है। पशुओं के लिए भूसे चारे पानी आदि की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। डीएम ने पशुओं की देख रेख कर रहे कर्मचारियों की संख्या की जानकारी ली और उन्हें आश्रम स्थल में सभी जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने थानाभवन से एनएचआई कार्य का हिंड पुलिया से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए एलम बाईपास तक नेशनल हाईवे पर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर व साइट इंजीनियरों के साथ जायजा लिया और सड़क निर्माण कार्य से संबधित जानकारी लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर निर्माणकर्ता अरविंद सिंघल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed