फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM raging on Farmer's Day in DC

किसान दिवस में डीसीओ पर भड़के डीएम

Fri, 22 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 22 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
शामली। किसान दिवस में बकाया गन्ना भुगतान, खाद, बिजली, मेरठ-करनाल राज्यमार्ग की चौड़ाई घटाने, फ्लाईओवर का मुद्दा उठाया। खाद का समय पर वितरण न होने पर डीएम ने डीसीओ पर नाराजगी प्रकट की। विद्युत निगम के एसई और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के न आने पर नाराजगी प्रकट करते जवाब मांगा है।  
विज्ञापन


   बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष देशपाल सिंह, भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक ने बकाया गन्ने का भुगतान कराए जाने का की मांग की है। जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने उन्हें 30 अप्रैल तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया। गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार चौधरी श्याम सिंह ने कहा समय पर गन्ना समितियों को खाद उपलब्ध न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम सुजीत कुमार ने डीसीओ पर नाराजगी प्रकट करते हुए समय पर गन्ना समितियों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


किसान दिवस में सुनील पंवार, सतपाल सिंह पहलवान ने अवगत कराया कि शामली चीनी मिल द्वारा पिछले महीने किसानों को गन्ने की बुवाई के लिए रसायनिक खाद और दवाई उधार दी गई थी, इनका पैसा इस वर्ष के पहले भुगतान पर किसानों से वसूला जा रहा है, जब चीनी मिल किसानों का बकाया भुगतान एक साल बाद दे सकती हैं, तो किसानों से अपना उधार एक माह में क्यों वसूला जा रहा है। जिले की चीनी मिल अपना खाद व दवाई का उधार अगले वर्ष 2016-17 में गन्ना भुगतान में वसूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चौसाना में आग से जली फसल के लिए पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने, कांधला निवासी जावेद जंग ने कांधला सरकारी समिति द्वारा गंगेरू में क्रय केंद्र पर किसानों को भुगतान का फर्जी चेक दिए जाने की शिकायत की है। कुलदीप पंवार जितेंद्र हुड्डा, प्रदीप चौधरी ने बिजली, पानी, निजी स्कूलों में प्रवेश का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।


डीएम ने बताया कि ऊन क्षेत्र में अग्रिकांड में जली फसल का किसानों का सर्वे पूरा हो चुका है, शीघ्र पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। फ्लाई ओवर का शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के गैर हाजिर रहने पर जवाब तलब किया है। इस मौके पर सीडीओ विनोद कुमार सिंह, उपसंभागीय अधिकारी कृषि उमेश कुमार शाहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed