{"_id":"5c48b07fbdec2259b05bb142","slug":"dm-ne-ki-kiya-subhaarabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया साइकिल यात्रा का शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया साइकिल यात्रा का शुभारंभ
Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने कलक्ट्रेट में स्वस्थ भारत के तहत साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आयोजित नमक सत्याग्रह, लौह यात्रा, स्वस्थ भारत यात्रा के माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान से लोगों को सुरक्षित भोजन तथा स्वस्थ रहने के जाग्रत किया।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत साइकिल यात्रा देश भर में उपभोक्ताओं को सुरक्षित, पौष्टिक भोजन स्वस्थ रहने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट के बारे में जागरूक करने के लिए देश भर में साइकिल रैली गत 16 अक्तूबर 2018 शुरू की गई। रैली में लगभग 7500 साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। जो 100 दिनों में लगभग प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश में कुल 18000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। साइकिल रैली 27 जनवरी, 2019 को राष्ट्रीय राजधानी में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा सहारनपुर जिले से चलकर शामली जिले में जलालाबाद कस्बे से होकर शामली पहुंची। कलक्ट्रेट से स्वस्थ भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत साइकिल यात्रा को बागपत जिले के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ पवन अग्रवाल, डीओ विनय कुमार चतुर्वेदी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, नरेश कुमार आदि रहे।