{"_id":"69839be12465696fd20b0eb4","slug":"dm-issued-notices-to-absent-officers-shamli-news-c-26-1-sal1002-158869-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डीएम ने नदारद अधिकारियों को नोटिस जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डीएम ने नदारद अधिकारियों को नोटिस जारी किए
Thu, 05 Feb 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
शामली। सुबह 10 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों के मामले में जिलाधिकारी ने ब्योरा तलब किया है। साथ ही समय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
अमर उजाला ने 4 फरवरी के अंक में पेज दो पर विडंबना : फरियादी करते रहे इंतजार, समय से नहीं पहुंचे अधिकारी शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि नदारद रहने वाले ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके। संवाद