फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM inspected Titoli and Taprana primary schools

Shamli News: टिटौली व टपराना प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 17 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Titoli and Taprana primary schools
शामली के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिटौली में निरीक्षंण करती डीएम जसजीत कौर व बीएसए राहुल मिश्रा - फोटो : SHAMLI
टिटौली और टपराना प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। टिटौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय और टपराना के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का डीएम व बीएसए ने निरीक्षण किया। डीएम ने सभी छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे। विद्यालय में शौचालय न मिलने पर नाराजगी जताते हुए जल्द ही निर्माण कराने के आदेश दिए। टपराना में दो अनुदेशक अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन काटने और बच्चों को समय से मिड-डे मिल देने के निर्देश दिए।
डीएम जसजीत कौर व बीएसए राहुल मिश्र ने उच्च प्राथमिक विद्यालय टिटौली का निरीक्षण किया और एमडीएम रसोईघर में रखे मसाले, बर्तन व अन्य साम्रगी चैक की। डीएम ने स्मार्ट क्लास एवं विद्यालय की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने बच्चों को गणित, पर्यावरण आदि विषय पढ़ाकर उनसे संवाद किया। ऐसे छात्र-छात्राओं को जो विद्यालय में यूनिफार्म, जूते-मौजे पहने हुए नहीं मिले उनको नियमित रूप से स्कूल में यूनिफार्म जूते-मौजे पहनकर स्कूल में आने के लिए कहा गया। डीएम ने विद्यालय में शौचालय न होने पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित बीडीओ को जल्द ही शौचालय बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय टपराना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत दो अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए, जिनका प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन एक दिन का मानदेय काटा गया। डीएम ने मिड डे मील भी चेक किया। उन्होंने बालिकाओं को पौष्टिक आहार जैसे गुड़, चना आदि खाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विश्वास कुमार खंड शिक्षा अधिकारी ऊन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed