फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM inspected Gandevada Sangam

Shamli News: डीएम ने गंदेवड़ा संगम का किया निरीक्षण

Sun, 28 May 2023 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Gandevada Sangam
-मेले से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम और पूर्व मंत्री
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने 30 मई को आयोजित होने वाले गंगा दशहरा स्नान पर्व के मद्देनजर संगम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौजूद आसपास के ग्रामीणों से भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सुझाव मांगे।


जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा रविवार दोपहर 12 बजे जलालाबाद तीतरो मार्ग पर गंदेवडा के निकट स्थित गंगा यमुना संगम स्थल पर पहुंचे और 30 मई को आयोजित होने वाले गंगा दशहरा स्नान और मेले की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और दुकानदारों के बैठने की उचित व्यवस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने दुकानदारों और ग्रामीणों से स्नान के दौरान होने वाली होने वाली असुविधाओं के बारे में जाना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा की गंदेवडा संगम हमारी धरोहर है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि वह पर्यटन विभाग से संपर्क कर संगम पर आयोजित होने वाले मेले को सरकारी मेला घोषित कराने का प्रयास करें। इसमें वह स्वयं भी पूरी कोशिश करेंगे। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीओ सोमप्रकाश और बीडीओ अजय कुमार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आनंद पुंडीर, जयपाल प्रधान, रवि प्रधान, सतेन्द्र प्रधान, ठाकुर सोमबीर सिंह, बिटटू फौजी, नरेश शर्मा, मनोज कश्यप, राजकुमार विश्वकर्मा, वीर सिंह, विश्वास गंदेवडा, मानसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed