फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM gave instructions to complete Dehradun Economic Corridor soon

Shamli News: डीएम ने दिए देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर को जल्द पूरा कराने के निर्देश

Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to complete Dehradun Economic Corridor soon
शामली। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर को लेकर एजेंसी व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिलाधिकारी ने कार्य के दौरान आ रही बाधाओं का संज्ञान लेकर संबंधित को निराकरण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित प्रकरणों में परियोजना निदेशक को सख्त हिदायत दी।

बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित हो। यदि इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही होती है तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र की शिफ्टिंग के संबंध में मुख्य अभियंता विद्युत सहारनपुर से प्रस्तुत प्राकलन कर कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु वार्ता की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया, विद्युत निगम के अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से परियोजना निदेशक पीके सिन्हा सहित कार्यवाही संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed