{"_id":"5e1a121f8ebc3e87ec800cb9","slug":"dm-conducted-a-surprise-inspection-of-the-primary-school-in-mastgarh-shamli-news-mrt463332676","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने मस्तगढ़ में किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने मस्तगढ़ में किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
थानाभवन में मिड डे मील का खाना चैक करते डीएम
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। डीएम अखिलेश सिंह ने मस्तगढ़ गांव के स्कूलों में मिड डे मील का औचक निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम प्रधान की ओर से अपने बेटे को आवंटित की गई पट्टे की भूमि की जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने खंड विकास कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को कई मामलों में दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने क्षेत्र के गांव मस्तगढ़ पहुंचकर प्राइमरी विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल के मिड- डे -मील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मिड डे मील के लिए जो भी मसाले बाहर से लाए जाएं, उनका बिल होना जरूरी है। इसी से पता चलेगा कि रसोई में इस्तेमाल हो रहे मसाले ब्रांडेड हैं या ब्रांडेड डिब्बों में सादे मसाले डाले गए हैं।
उन्होंने ग्राम प्रधान की ओर से अपने बेटे को आवंटित की गई पट्टे की भूमि की जांच की और ग्राम प्रधान के साथ शिकायतकर्ता ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद इस पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष अन्य भी कई मांग रखी, जिन पर उन्होंने शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां से डीएम सीखे कस्बे के खंड विकास कार्यालय पहुंचे और कार्यालय की जर्जर दीवारों को दोबारा बनाने के निर्देश दिए। कार्यालय में बने पार्क का सौंदर्यीकरण करने के साथ ब्लॉक कार्यालय में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करने को कहा।