{"_id":"63601b5f89a5474d690229b3","slug":"dm-called-a-meeting-to-get-rid-of-the-jam-shamli-news-mrt6116566151","type":"story","status":"publish","title_hn":"-शहर को गन्ना जाम से मुक्ति को लेकर डीएम ने बुलाई चीनीमिलों, जिले के अफसरों की बैठक-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-शहर को गन्ना जाम से मुक्ति को लेकर डीएम ने बुलाई चीनीमिलों, जिले के अफसरों की बैठक-
विज्ञापन
शामली। शहर को जाम से मुक्ति को लेकर डीएम जसजीत कौर ने जिले के अफसरों की बैठक लेकर यातायात नियंत्रण के निर्देश दिए। जाम से मुक्ति के लिए मुंडेट नहर पुल से लेकर नवीन मुख्यालय तक पूर्वी यमुना पटरी के चौड़ीकरण का सर्वे कराकर डीपीआर तैयार करने के निर्देेश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट में कार्यालय कक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में शहर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति और यातायात नियंत्रण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर ने गन्ना व दूसरे वाहनो से लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए शहर में ट्रैफिक जाम के नियंत्रण को लेकर चर्चा की। अधिकारियों को ट्रैफिक जाम के नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे और शहर में जाम की समस्या ना हो।
बैठक में शहर में ट्रैफिक जाम के नियंत्रण को लेकर अधिकारियों के साथ गहन चर्चा कर ट्रैफिक जाम नियंत्रण को लेकर दिए गए। सड़कों में गड्ढा को दुरुस्त करने और चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को ट्रैक्टर ट्रॉली में रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा। बैठक में डीएम ने मुंडेट से नई कलेक्ट्रेट तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर सर्वे कराकर डीपीआर बनाते हुए टीम बनाकर मार्ग को दुरुस्त करने के पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में एसपी अभिषेक, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा समेतज चीनी मिलों के प्रतिनिधि एवं समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।