फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM angry due to lack of expected progress

--अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम नाराज -- कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने ली जिलास्तरीय अधिकारियो की बैठक

Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM angry due to lack of expected progress
शामली कलक्ट्रेट सभागर में बैठक लेते डीएम - फोटो : SHAMLI
अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कार्य में रुचि नहीं ले रहे है, ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को जनपद में मंडलायुक्त निरीक्षण करेंगे।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कई विभागों की समीक्षा करते हुए डीएम अखिलेश कुमार सिह ने गो संरक्षण केंद्रों पर गोवंशों के लिए की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गोशालाओं में अभी विद्युत की व्यवस्था नहीं है वहां पर नियमित कनेक्शन करते हुए विद्युतीकरण की पूर्ण व्यवस्था की जाए। अतिक्रमण वाली भूमि पर कार्रवाई करते हुए उस पर हरे चारे की व्यवस्था कराई जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को भी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अधिकारी ने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए जिला गन्ना अधिकारी को समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग विभाग से जनपद में सड़कों के गड्ढा मुक्त की स्थिति की प्रगति प्राप्त की। बैठक में सीएमओ द्वारा बताया गया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत जनपद मैं 7548 ऐसे छूटे बच्चे चिह्नित हुए थे, जिनका टीकाकरण हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed