फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM and subordinates handle broom

डीएम और अधीनस्थों ने संभाली झाड़ू

Sun, 07 May 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM and subordinates handle broom
clean - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली । जिले भर के सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चला गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम इंद्र विक्रम सिंह समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियोें ने हाथों में झाड़ू और फावड़ा लेकर सामूहिक श्रम दान किया।   
विज्ञापन


शनिवार सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट परिसर में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए।  कर्मचारियों को प्रतिदिन कार्यालय में उपस्थित होने के उपरांत अपने पटल पर स्वच्छता का ध्यान रखें। कार्यालय से जाने से पूर्व इस कार्य में प्राथमिकता के आधार पर निर्देशों का पालन कराएं।
विज्ञापन


शिथिलता और लापरवाही नहीं लाई जाएं। इस अवसर एडीएम भरत जी पांडेय, एसडीएम शामली एमपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर भानू प्रताप यादव, तहसीलदार राकेश त्यागी, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी दीपक कुमार, दिव्या वर्मा, सौरभ शर्मा, विनोद अरोड़ा, मुख्य लिपिक रामेश गिरी, नेहा गोयल, नितिन शर्मा, अफजाल, रवि मलिक, कुरबान अली, कुलदीप, लियाकत अली, शफक्कत हसन, राकेश सैनी, सोमपाल सिंह, जयपाल सिंह, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, शौकीन अली, अरुण कुमार, रविंद्र त्यागी आदि कर्मचारियों ने भागेदारी निभाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी के कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय, अवधेश वाडेकर आदि कर्मचारी मौजूद रहे। कैराना में नगर पालिका कर्मियों ने शनिवार की सुबह कार्यालय की विशेष सफाई कराई। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कासिम अंसारी ने अपने कक्ष की सफाई की।
इसके बाद सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय की सफाई कर दो घंटे का श्रमदान किया गया। इस दौरान अक्षय कुमार टैक्स अधीक्षक, अनिल कुमार सफाई निरीक्षक, कामेंद्र सिंह अवर अभियंता, राकेश कुमार कार्यालय अधीक्षक तथा तासीम अली, जैगम हुसैन, इरशाद अली, इनाम हसन आदि लिपिक उपस्थित रहे। 


इसके अलावा गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत कार्यालय में सफाई अभियान के दौरान ईश्वर सिंह, सतेंद्र, संजीव, मुकेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने अपने अधीनस्थों विनोद शर्मा, लेखा लिपिक ब्रह्म पाल शर्मा, पवन, पुष्पेंद्र आदि के साथ सफाई अभियान चलाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed