फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM and ADM inspected the roadways bus stand

डीएम व एडीएम ने किया रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण

Thu, 20 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
DM and ADM inspected the roadways bus stand
शामली में प्राइवेट बस अड्डे का निरीक्षण करते डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार सिंह। - फोटो : SHAMLI
डीएम व एडीएम ने किया रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर व एडीएम संतोष कुमार ने परिवहन निगम के रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
डीएम को रोडवेज पर यात्रियों के लिए सुविधाएं पर्याप्त न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए त्योहारों के दृष्टिगत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश एआरएम और नगर पालिका ईओ को दिए। डीएम को निरीक्षण के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर शौचालय की अव्यवस्था मिली। अधिशासी अधिकारी को निर्देश के बावजूद भी इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं किया गया। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रोडवेज अड्डे पर जगह अपर्याप्त होने के कारण नए स्थान पर बस अड्डा बनाए जाने को लेकर डीएम और एडीएम ने प्राइवेट बस अड्डे का निरीक्षण किया। वहां पर्याप्त जगह मलने पर डीएम ने ईओ को तत्काल इस भूमि के सभी कागजात एडीएम के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

एडीएम जांच कर नगर पालिका की भूमि खाली कराने की कार्रवाई कराएंगे। प्राइवेट बस अड्डा कहीं और संचालित करने की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा शहर के बाहर भी बस अड्डे के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश करने के निर्देश दिए।

शामली में प्राइवेट बस अड्डे का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर।

शामली में प्राइवेट बस अड्डे का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed