फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diwan line spot on slapping youths

युवकों को थप्पड़ जड़ने के मामले में दीवान लाइन हाजिर

Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Diwan line spot on slapping youths
युवकों को थप्पड़ जड़ने पर दीवान लाइन हाजिर
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली में हिरासत में लिए गए युवकों को थप्पड़ जड़ने की वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी ने कार्यालय में तैनात दीवान को लाइन हाजिर कर दिया है।

सोशल मीडिया पर सोमवार को शहर कोतवाली का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में हवालात से बाहर निकालते हुए युवकों को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहा है। बताया गया है कि गांव बहावड़ी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया था। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए युवकों को छोड़ दिया था। युवकों को छोड़ने से पहले पुलिसकर्मी ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए थे। वीडियो वायरल होने पर एसपी सुकीर्ति माधव ने इस मामले की जांच सीओ सिटी प्रदीप सिंह को सौंपी है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल के मामले की प्रारंभिक जांच में युवकों को थप्पड़ जड़ने वाले पुलिसकर्मी की पहचान कोतवाली के कार्यालय में तैनात दीवान विकास कुमार के रूप में हुई है। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दीवान को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि इस प्रकरण की विस्तृत जांच चल रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed