फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diwali fair started with colorful presentations

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ जिले में चार स्थानों पर दीपावली मेलों व स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Diwali fair started with colorful presentations
शामली झिंझाना रोड पर दीपावली मेला व स्वनिधि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात? - फोटो : SHAMLI
शामली। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद शामली की नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायत थाना भवन में दीपावली मेला व स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आरके डिग्री कॉलेज के मैदान में दीपावली मेला व स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल व एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि दीपावली मेले का उद्देश्य स्वनिधि योजनांतर्गत लाभांवित पटरी दुकानदारों को अतिरिक्त आय हेतु अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ डूडा द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित सामग्री/वस्तुओं के विक्रय हेतु अवसर उपलब्ध कराना है। डीएम जसजीत कौर, डीडीओ प्रमोद कुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ,परियोजना अधिकारी डूडा प्रदीप कांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने भी लगाई मेले में प्रदर्शनी
कांधला। कस्बे के कैराना रोड स्थित रामलीला मैदान में दीपावली मेले का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व नगर पालिका चेयरमैन हाजी वाजिद हसन और ब्लाक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेले में शिक्षा विभाग के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एआरपी टीम सहित गीता पंवार, नीरू नैन, प्रीति चौधरी, प्रिया, नवीन, अजय मलिक, मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम, अशोक कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने किया फीता काट कर किया शुभारंभ
फोटो
कैराना। दीपावली मेले का आयोजन नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में किया गया। सांसद प्रदीप चौधरी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बाद अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली पर्व से पहले प्रदेश भर में दीपावली मेले के आयोजन कराए जा रहे हैं। दीपावली मेले में स्टॉल लगाकर सभी को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों से अधिक से अधिक मेले में स्टॉल लगाकर लाभ लेने की अपील की। इस दौरान एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन सहित नगरवासी मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ योग का प्रदर्शन किया।

अन्य समाचार.................
संविदा सफाई कर्मचारियों ने स्थाई कराने की मांग
कैराना। पब्लिक इंटर कॉलेज में दीपावली मेले का शुभारंभ करने पहुंचे भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी को कैराना नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मचारियों ने एक मांग पत्र सौंपा। संविदा कर्मचारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वें 16 साल से नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि हर सरकार द्वारा उनको स्थाई करने के वादे किए जाते रहें। उन्होंने भाजपा सांसद को दिए मांग पत्र में संविदा कर्मचारियों को स्थाई किए जाने की मांग की हैं। वहीं भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा उनको अपने लेटर पैड पर लिखकर मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed