{"_id":"61b8e6e458295f5d422be61e","slug":"divyang-will-get-motorized-tricycle-shamli-news-mrt5690800129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को मिलेंगी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को मिलेंगी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों को मिलेंगी मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
शामली। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांगों को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी जाएंगी। योजना में प्रथम आओ प्रथम पाओ के सिद्धांत के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा। दिव्यांगजनों को निशुल्क प्रदान की जाने वाली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पर आने वाले समस्त व्यय का वहन सरकार करेगी।
सीडीओ के मुताबिक निशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त करने के लिए दिव्यांगों को शर्तें पूरी होनी होंगी। आवेदक मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित या इसी प्रकार की शारीरिक स्थिति में हो। अच्छी दृष्टि और मानसिक स्थिति, कमर के ऊपर का हिस्सा स्वस्थ वाले दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का पात्र माना जाएगा। 80 प्रतिशत या उससे अधिक उपकरण का संचालन करने में सक्षम को सीएमओ को 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र देना होगा। ऐसे दिव्यांग जिनकी आयु 16 वर्ष या इससे अधिक है और जनपद का स्थायी निवासी हैं। ऐसे दिव्यांगों या उनके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से अधिक न हो। हाईस्कूल या उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत को वरीयता प्रदान की जाएगी। संस्थान के संस्थाध्यक्ष ने प्रदत्त प्रमाण पत्र कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने डॉ. अश्वनी
शामली। सीएचसी शामली पर नई प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उप्र शाखा शामली की बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार विमर्श हुआ। डॉ. अशोक कुमार हांडा की अध्यक्षता और निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीपी सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. अश्वनी शर्मा अध्यक्ष पद के लिए हुए। डॉ. जगमोहन निर्विरोध सचिव चुने गए। बैठक में डॉ. भानू प्रकाश, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. नेतराम, डॉ. अथर जमील, डॉ. रवि पालीवाल आदि मौजूद रहे।