फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divyang sold motorized tricycle for 11 thousand, got it back

Shamli News: दिव्यांग ने 11 हजार में बेची मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, वापस कराई

Fri, 05 May 2023 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Divyang sold motorized tricycle for 11 thousand, got it back
फोटो
विज्ञापन

शामली। दिव्यांग ने सरकार से मिली मोटाराइज्ड ट्राइसाइकिल किसी और को 11 हजार रुपये में बेच दी। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने ट्राइसाइकिल वापस कराई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांगों का जीवन सुगम बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान करती है। लेकिन कुछ दिव्यांग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं, उन्हें सूचना मिली कि कैराना के दिव्यांग आरिफ ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 11 हजार रुपये में बेच दी। जांच में सूचना सही पाई गई। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राई साइकिल कैराना के ही असलम को बेची है। असलम के यहां ट्राइसाइकिल मिलने पर आरिफ़ से जवाब तलब किया गया। इस पर आरिफ ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। दिव्यांगजन अधिकारी ने तुरंत ही मौके पर असलम को 11 रुपये आरिफ से वापस कराए। साथ ही असलम से आरिफ को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वापस कराई गई। जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने इस तरह की जानकारी उनके व्हाट्सएप नंबर 8791491011 पर भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed