फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divyang camp in all blocks from today

सभी ब्लॉक में दिव्यांग शिविर आज से

Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Divyang camp in all blocks from today
सभी ब्लॉक में दिव्यांग शिविर आज से
विज्ञापन

शामली। जिले के सभी ब्लॉक में दिव्यांगो की सुविधाओं के लिए बुधवार से शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांगों के शिविर नगर पंचायत परिसर थानाभवन में 10 फरवरी, शामली ब्लाक में 11 फरवरी, ऊन ब्लाक में 12 फरवरी, कांधला ब्लाक में 15 फरवरी, कैराना ब्लाक में 16 फरवरी को दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली से डॉक्टरों की टीम आएगी। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग की जरूरत के अनुरूप अंगों की लंबाई, चौड़ाई की नाप तौल करेगी। एक सप्ताह बाद दिव्यांगजनों के लिए उसी नाप तौल के हिसाब से उसी शिविर में पुन: बुलाकर कृत्रिम अंग लगाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यांगजन अपना आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, तहसील निर्गत आय प्रमाणपत्र व एक कलर पासपोर्ट साइज फोटो लेकर इन शिविरों में निर्धारित समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दिव्यांग हेल्प लाइन 8791491011 पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शामली से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक बात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed