फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divisional commissioner angry over the disorder

शिक्षा विभाग के दफ्तरों में अव्यवस्था पर मंडलायुक्त नाराज

Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner angry over the disorder
शामली बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते मंडलाआयुक्त - फोटो : SHAMLI
शिक्षा विभाग के दफ्तरों में अव्यवस्था पर मंडलायुक्त नाराज
विज्ञापन

शामली। जिले के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. लोकेश एम. ने बीएसए और डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। बीएसए कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विद्युत वायरिंग व्यवस्थित मिलने, जगह-जगह से टूटे प्लास्टर व दीवार में आई सीलन को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
मंडलायुक्त ने अव्यवस्था पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए कार्य बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम और बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने कार्यालय परिसर में बनी सड़क व ग्राउंड फ्लोर पर बने फर्श की फिनिशिंग सही न होने पर नाराजगी जाहिर की। संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और कार्य को बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बिल्डिंग में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यालय के बाहर सरकारी भूमि के संबंध में व आसपास बन रहे अन्य भवनों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बीएसए कार्यालय से विकास भवन व कलक्ट्रेट तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के समय एडिशनल कमिश्नर सहित डीम जसजीत कौर, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed