फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divisional Commissioner angry over not maintaining files properly, reprimanded

Shamli News: फाइलों का सही रखरखाव न होने पर मंडलायुक्त नाराज, लगाई फटकार

Tue, 28 Mar 2023 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner angry over not maintaining files properly, reprimanded
- संयुक्त कार्यालय में मास्टर रजिस्टर व फाइल रजिस्टर नहीं मिला
विज्ञापन

- भूमि अधिग्रहण कार्यालय व शस्त्र अनुभाग में अलमारी के ऊपर रखी मिली फाइलें

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। मंडलायुक्त लोकेश एम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान फाइलाें का ठीक तरीके से रखरखाव न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को फटकार लगाई। व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सबसे पहले डीएम न्यायालय में वाद पत्रावलियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही एक वाद में आदेश की अपलोड होने की स्थिति देखी, जो सही मिली। रेवेन्यू कोर्ट में चल रहे पुराने वादों का दिन प्रतिदिन तारीख लगाकर निस्तारण करने और राजस्व परिषद के लक्ष्य के अनुसार मुकदमों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। संयुक्त कार्यालय में पटल वार जानकारी ली।
विज्ञापन

कार्यालय में किसी भी पटल पर काेई भी कर्मचारी कार्य विभाजन संबंधी आदेश मांगने पर नहीं दिखा पाया। मास्टर रजिस्टर और फाइल रजिस्टर के बारे में कोई जानकारी दे पाए। जिस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कार्य तत्काल पूर्ण कराकर अवगत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भूमि अधिग्रहण कार्यालय व शस्त्र अनुभाग में फाइलें अलमारी के ऊपर रखी मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। महत्वपूर्ण पत्रावलियों को अलमारी में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी से कोविड के केस को लेकर जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि किसी डिप्टी कलक्टर को मुजफ्फरनगर भेजकर वहां के कोविड-19 कंट्रोल सेंटर को देखकर उसी तरह यहां पर विकसित कराएं। इसके अलावा उन्होंने संग्रह कार्यालय, पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, पंचायत एवं नगर निकाय कार्यालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम रविंद्र सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed