फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District schools are not interested in Project Alankar

प्रोजेक्ट अलंकार में जिले के विद्यालयों की रुचि नहीं

Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
District schools are not interested in Project Alankar
शामली। शासन ने 75 साल पुराने अशासकीय प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुन: निर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं के लिए शासन की प्रोजेक्ट अलंकार योजना में अभी तक जिले में किसी विद्यालय ने रुचि नहीं ली है। इस योजना के तहत विद्यालयों को विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार सहयोग अनुदान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना में एक अप्रैल 2021 को मान्यता तिथि के अनुसार 75 साल से ऊपर व छात्र संख्या 300 से अधिक वाले शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल किए गए हैं। इस योजना के दायरे में जिले के सात विद्यालय श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली, वीवी इंटर कालेज शामली, पब्लिक इंटर कालेज कैराना, हिंदू इंटर कालेज कांधला, श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कालेज कांधला, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज कैराना, एमएम इंटर कालेज इस्सोपुरटील आते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस सरदार सिंह ने ने 17 फरवरी को इन सातों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रोजेक्ट अलंकार के संबंध में पत्र जारी किया गया था। तीन दिन में प्रबंध तंत्र की तरफ से शासकीय अनुदान के बराबर मैचिंग राशि अपने स्रोतों से उपलब्ध कराने की लिखित सहमति एक सौ रुपये के शपथ पत्र और अपने विद्यालय में कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव औचित्यपूर्ण विवरण एवं वर्तमान फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। एक सप्ताह बाद भी अभी तक किसी भी विद्यालय ने डीआईओएस कार्यालय को सहमति पत्र उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि अलंकार प्रोजेक्ट के संबंधी पत्र मिला है। इसके प्रबंधतंत्र को अवगत कराया जा चुका है। अभी इस बारे में निर्णय नहीं लिया गया है। श्री जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि अलंकार प्रोजेक्ट के संबंध में विद्यालय प्रबंधक को अवगत कराया गया है। अभी इस बारे में फैसला नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed