फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Panchayat member won by bypoll

जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव जीतीं सकुदा

Wed, 29 Aug 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 29 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat member won by bypoll
विजेता सकुदा को प्रमाणपत्र देते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना मेंं  जिला पंचायत वार्ड दस के रिक्त सदस्य के पद के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अय्यूब जंग के भतीजे अकरम की पत्नी सकुदा ने जीत हासिल की। भाजपा नेता अनिल चौहान की व्यक्तिगत समर्थित रही सकुदा ने 5,509 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा की समर्थित प्रत्याशी गुड्डी दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं, कैराना सांसद तबस्सुम हसन और सपा विधायक नाहिद हसन की व्यक्तिगत समर्थित प्रत्याशी मलीखा तीसरे नंबर पर रहीं। मतगणना में 727 वोट निरस्त हुए, जबकि 18121 वोट विधिमान्य रहे।  
विज्ञापन




कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में तबस्सुम हसन के सांसद चुने जाने पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10 का पद रिक्त हुआ था। इसके लिए 25 अगस्त को मतदान हुआ था। करीब 36 हजार मतदाताओं में से 18818 ने मतदान किया था। मंगलवार को कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे से 11 टेबलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। पहले चरण की मतगणना में सकुदा ने 2,202 मत प्राप्त किए, जबकि मलीखा को 654 और गुड्डी को 389 मत मिले। इसमें सकुदा 1,548 मतों से आगे रही। दूसरे व तीसरे चरण में भी सकुदा पहले स्थान पर रही। इसके बाद चौथे चरण में मलीखा ने बढ़त बनाई और 956 मत तथा गुड्डी को 1,312 व सकुदा को 285 मत प्राप्त हुए। इसके बाद गुड्डी दूसरे स्थान पर तथा सकुदा तीसरे स्थान पर पहुंच गई। पांचवें चरण में सकुदा ने फिर से एकाएक बढ़त दर्ज की, जिसमें उन्हें 1,314, गुड्डी को 822 व 552 मत हासिल किए। इसके बाद मलीखा तीसरे स्थान पर पहुंच गई तथा गुड्डी दूसरे स्थान पर आ गई। अंतिम छठे चरण में मात्र एक बूथ की मतगणना हुई, जिसमें सकुदा को 153, गुड्डी को 50 तथा मलीखा को 5 मत प्राप्त हुए।  
विज्ञापन




मतगणना के समापन पर सकुदा पत्नी अकरम निवासी खुरगान को 5,509 वोट मिलने पर विजेता घोषित कर दिया गया। दूसरे नंबर पर रही गुड्डी पत्नी अलीशान को 5,078 और तीसरे नंबर पर रही मलीखा पत्नी अब्बास को 5010 वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

हासिल हुए। निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने विजेता सकुदा को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  



मतगणना स्थल पर रही कड़ी सुरक्षा  
कैराना स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव की मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतगणना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर ही बेरिकेडिंग करा दी गई थी, ताकि प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ रोकी जा सके। इसके अलावा मतगणना स्थल पर पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात रहे।  



सकुदा को त्रिकोणीय मुकाबले का मिला फायदा  
कैराना। भाजपा नेता अनिल चौहान ने व्यक्तिगत रूप से सकूदा को समर्थन दे रखा था। वहीं, सांसद तबस्सुम हसन एवं उनके पुत्र विधायक नाहिद हसन ने मलीखा पत्नी अब्बास को समर्थन दिया था। इसके अलावा पूर्व सांसद हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह और जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान आदि ने गुड्डी पत्नी अलीशान को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ाया। तीनों ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में मजबूती से लड़े, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया और जीत सकुदा के खाते में पहुंच गई।  



जीत की खुशी में समर्थकों ने मनाया जश्न  
सकुदा की जीत पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। समर्थकों ने ढोल बजाया और फूल माला पहनाकर पूर्व प्रमुख अय्यूब जंग तथा उनके भतीजे अकरम चौहान का स्वागत किया गया। साथ ही

मिठाई भी बांटी गई।  




अनिल चौहान व अनवर हसन के घर जाकर जताया आभार
कैराना। मतगणना स्थल से जीत की घोषणा होने तथा प्रमाण-पत्र हासिल करने के उपरांत पूर्व ब्लॉक प्रमुख अय्यूब जंग अपने भतीजे अकरम चौहान तथा सैकड़ों समर्थकों के साथ कैराना में अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे। जीत का श्रेय उन्हें देते हुए उनका आभार जताया। इसके बाद वह नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हाजी अनवर हसन के आवास पर पहुंचे और उपचुनाव में उनके समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। दोनों ही जगह समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।


उपचुनाव में प्रत्याशियों को मिले वोट  
उम्मीदवार        मत
सकुदा        5509
गुड्डी        5078
मलीखा        5010
रमिजा        931
नसरीन        790
प्रवीण        557
वरीसा        125
गुलशान        54
रकिबा        35
नूरजहां        32 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed