फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Panchayat building will be ready in two months

दो माह में तैयार होगा दो मंजिला जिला पंचायत कार्यालय भवन

Mon, 11 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat building will be ready in two months
शामली निर्माणाधीन जिला पंचायत कार्यालय का भवन। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। दो माह में चार करोड़ दस लाख रुपये की लागत से दो मंजिला जिला पंचायत कार्यालय भवन तैयार हो जाएगा। निर्माण एजेेंसी ने जिला पंचायत कार्यालय भवन का ढ़ांचा खड़ा कर दिया है। कार्यालय का अंदर का प्लास्टर व रंगाई-पुताई कार्य हो चुका है। खिड़की-दरवाजों और जाली गेट कार्य अधूरा है।
वर्ष 2012 में मुजफ्फरनगर से अलग कर शामली जिले का गठन किया गया। जिला पंचायत कार्यालय की अधिसूचना के बाद शुरुआती दौर में अस्थायी रूप से जिला पंचायत कार्यालय पहले कुड़ाना रोड मोहल्ला रेलपार, बाद में गोहरनी गांव में किराए के भवन में चल रहा है। जिला पंचायत कार्यालय भवन के लिए गोहरनी नवीन मुख्यालय पर आवंटित भूमि की चहारदीवारी के लिए बजट अवमुक्त किया गया था। बाद में ढ़ाई साल पहले जिला पंचायत कार्यालय भवन का शिलान्यास तत्कालीन प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। निर्माण एजेंसी ने एक साल पहले जिला पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण शुरू किया। पहले कार्यालय भवन निर्माण का 31 मार्च 2022 तक तैयार करने का समय दिया गया, बाद में इसे आगे बढ़ाकर अक्तूबर 2022 तक कर दिया गया। इस दौरान जिला कार्यालय भवन का ढ़ांचा खड़ा हो चुका है। भूतल पर वाहनों के खड़ा करने के लिए आरक्षित किया गया है। प्रथम तल पर कार्यालय भवन के अंदर सभाकक्ष, चेयरमैन कक्ष, कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों के कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल में कार्यालय भवन में प्लास्टर और रंगाई-पुताई, पत्थर व टायल्स का कार्य पूरा हो चुका है। खिड़की-दरवाजों और जाली गेट कार्य अभी अधूरा है। कार्यालय भवन के बाहर प्लास्टर और रंगाई पुताई कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी के रामकिशोर शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय भवन अक्तूबर माह में पूूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट, विकास भवन में होती हैं बैठकें
जिला पंचायत के पास अपना भवन न होने के कारण कलक्ट्रेट और विकास भवन में बोर्ड बैठक होती हैं। जिला पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण होने के बाद बोर्ड की बैठक दूसरे कार्यालयों में नहीं करानी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed