{"_id":"651c684ae20cede16d0573a4","slug":"district-malaria-officer-suspended-attached-to-directorate-shamli-news-c-26-1-smrt1048-9934-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला मलेरिया अधिकारी निलंबित, निदेशालय से किया संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला मलेरिया अधिकारी निलंबित, निदेशालय से किया संबद्ध
Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
शामली। शासन ने शामली के जिला मलेरिया अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उन्हें लखनऊ में स्वास्थ्य निदेशालय में संबद्ध किया गया है। उन पर विभागीय कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं में उदासीनता बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
शामली में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार कई साल से तैनात हैं। मंगलवार को शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। उन्हें लखनऊ में स्वास्थ्य निदेशाला से संबद्ध किया गया है। बताया गया है कि इस समय जिले में डेंगू, मलेरिया, टायफाइड आदि का प्रकोप चल रहा है, लेकिन जिला मलेरिया अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय कार्योंं में रूचि नहीं ले रहे थे और कार्यालय में भी समय से नहीं आ रहे थे। शासन को शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन ने डीएमओ डॉ. विनय कुमार को निलंबित कर उन्हें लखनऊ स्वास्थ्य निदेशालय में संबद्ध किया गया है। संवाद