फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Industry Center approved, amount of 1.40 crore approved

Shamli News: जिला उद्योग केंद्र को मंजूरी, 1.40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

Fri, 19 May 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
District Industry Center approved, amount of 1.40 crore approved
शामली जिला उद्योग केंद्र का भवन
- अगले तीन माह में कार्य शुरू होने की उम्मींद, यूपी एसआई सी कराएगी कार्यालय भवन निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। शासन ने आखिर लंबी प्रतीक्षा के बाद जिला उद्योग केंद्र के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 1.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी। जिला उद्योग केंद्र का निर्माण यूपीएसआईसी कराएगी।
पानीपत रोड पर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र विकसित है। औद्योगिक केंद्र में तीन हजार वर्ग मीटर भूमि और भवन जिला उद्योग केंद्र के लिए आरक्षित है। लंबे समय से जिला उद्योग केंद्र की स्वीकृति नही मिली थी। इसे मुजफ्फरनगर जिले के उद्योग केंद्र से संचालित किया जा रहा था। वहा से जिला महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी आकर जिला उद्योग बंधु की बैठक व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होते रहे।
विज्ञापन

जिले के प्रथम डीएम अजय कुमार सिंह ने जिला उद्योग केंद्र के लिए महाप्रबंधक समेत अधिकारियों, कर्मचारियों के पद सृजित करने की संस्तुति शासन को भेज दी थी। 12 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शासन ने शामली जिले के उद्योग केंद्र की स्वीकृति दी है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परमहंस मौर्य ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला उद्योग बंधु की बैठक में बताया कि शासन से स्वीकृति हो चुकी है। 1.40 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति हुई है। जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय भवन का निर्माण यूपीएसआईसी कानपुर अगले तीन माह में निर्माण कार्य शुरू करा देगी। एक साल में निर्माण पूरा हो जाएगा। जिला उद्योग केंद्र कार्यालय भवन का निर्माण पूरा होने के बाद जिला मुख्यालय से उद्यमियों के कार्य संचालित होंगे। मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय पर जिले के उद्यमियों को जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने केंद्र की स्वीकृति का किया स्वागत
डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में जिला उद्योग केंद्र की स्वीकृति की सूचना मिलने पर जिले के उद्यमियों ने स्वागत किया।आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग, आईआईए के पूर्व चेयरमैन अशोक मित्तल, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, अभिनय बंसल, विशाल गुप्ता समेत अन्य उद्यमियों ने डीआईसी की स्वीकृति पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed