फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District hospital opened after two days, doctors remained missing, patients worried

Shamli News: दो दिन बाद खुला जिला अस्पताल, चिकित्सक रहे नदारद, मरीज परेशान

Wed, 15 Nov 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
District hospital opened after two days, doctors remained missing, patients worried
शामली जिला अस्पताल में चिकित्सक की इन्तजार में खडे मरीज
शामली। दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल खुले। जिला अस्पताल में सुबह ही मरीज उपचार कराने पहुंचे, लेकिन ओपीडी में अधिकतर चिकित्सक नदारद मिले। जिला अस्पताल में इस समय 18 चिकित्सकों की तैनाती हैं, जिनमें सिर्फ तीन चिकित्सक ओपीडी में मरीजों का उपचार करते हुए मिले। मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

रविवार को दीपावली और सोमवार को गाोवर्धन पूजा का अवकाश रहा। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को सरकारी अस्पताल खुले। सुबह साढ़े दस बजे जिला अस्पताल का हाल देखा तो ओपीडी में अधिकतर चिकित्सक गायब थे। ओपीडी के कक्षों में चिकित्सकों की कुर्सी खाली थी और मरीज बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। कई कक्ष के तो दरवाजे तक नहीं खुले थे। इमरजेंसी में डॉ. अर्जित, ओपीडी में डॉ. सौरभ और डॉ. द्रक्षिरा मौजूद मिले। बाकी चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं थे। चिकित्सक न मिलने से मरीज उनकी इंतजार करते रहे और इलाज कराने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

हालत खराब, एक घंटे से कर रही इंतजार
कक्ष संख्या 15 के बाहर चिकित्सक का इंतजार कर रही सैयदा ने बताया कि उसे खांसी है और सांस लेने में परेशानी हो रही है। वह घंटे भर से डॉक्टर का इंतजार कर रही है, लेकिन चिकित्सक नहीं आए। जबकि उसकी हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से कर रहे डॉक्टर का इंतजार
मोहल्ला पंसारियान निवासी नजीफ ने बताया उसके पुत्र अकरम को सिर में दर्द व चक्कर आने की समस्या है। उसे कक्ष नंबर 22 में भेजा है। सुबह से वह डाक्टर की इंतजार में बैठे है, लेकिन अभी डाक्टर नहीं आए है। डाक्टर नहीं मिलने से उन्हें बिना जांच के ही वापस जाना पड़ेगा।
कक्ष तो खुला है, डॉक्टर नहीं है
मोहल्ला गुलशन नगर निवासी बिलाल अपनी पत्नी के साथ अपने दो छोटे बच्चों का इलाज कराने पहुंचे। उन्होंने बताया उन्हें कक्ष नंबर 22 में डाक्टर को दिखाने के लिए कहा है, लेकिन वहां बाल रोग चिकित्सक नहीं मिले। कक्षा तो खुला था ,लेकिन डाक्टर न होने से कुर्सी खाली थी।
डॉक्टर के लिए कक्षों में भटक रहे
गांव गोहरनी निवासी दीपांशु व उसकी दादी सुंदर डाक्टर की तलाश में इधर से उधर भटकते हुए मिली। दीपांशु ने बताया उसे बुखार है और उसकी दादी सुंदर को सिर में दर्द है। वे डाक्टर को दिखाने आए, लेकिन जिस कक्ष में भेजा गया, वहां डाक्टर नहीं मिला। उन्हें दूसरे डाक्टर को दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन दूसरे कक्ष में भी डाक्टर मौजूद नहीं मिले।


ओपीडी व इमरजेंसी में तीन चिकित्सक और दो प्रशिक्षु चिकित्सक मौजूद है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्वशी अवकाश पर है। बाकी चिकित्सकों ने उन्हें पूर्व में अवकाश संबंधी कोई सूचना नहीं दी। वे सभी आकस्मिक अवकाश पर है। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई है।
- डॉ. अंजू जोधा, सीएमएस जिला अस्पताल

शामली जिला अस्पताल में चिकित्सक की इन्तजार में खडे मरीज

शामली जिला अस्पताल में चिकित्सक की इन्तजार में खडे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed