{"_id":"61db2bd4cc25033c521ac01b","slug":"district-divided-into-11-zones-94-sectors-shamli-news-mrt572806831","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 11 जोन, 94 सेक्टरों में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 11 जोन, 94 सेक्टरों में बांटा
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता करतीं डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव।
- फोटो : SHAMLI
जिले को 11 जोन, 94 सेक्टरों में बांटा
शामली। दस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले को 11 जोन और 94 सेक्टरों में बांट दिया गया है। इस बार चुनाव आयोग की कैराना विधानसभा क्षेत्र पर विशेष नजर रहेगी। यहां पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टीमों के साथ अतिरिक्त चुनाव प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे। हर विधान सभा क्षेत्र में एक-एक पिंक मतदेय स्थल होगा, जहां पर मतदानकर्मी और सुरक्षा बल महिलाएं ही होंगी।
रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम जसजीत कौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कोरोना पीड़ित मरीजों को बाद में अतिरिक्त एक घंटे का समय देकर मतदान कराया जाएगा। प्रत्येक मतदेय स्थल पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। बिना मास्क के आने वाले मतदाताओं को मास्क उपलब्ध कराकर मतदान का मौका दिया जाएगा। मतदेय स्थल पर सैनिटाइज, मास्क के साथ मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मतदान कराया जाएगा।
डीएम के मुताबिक 80 साल से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी। विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभाओं के कंट्रोल रूम चालू हो गए हैं। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में 50 प्रतिशत से अधिक यानि 540 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम के मुताबिक आयोग ने चुनाव के धन-बल के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए कई तरह के निर्देश दिए हैं। यदि किसी के पास दस लाख से अधिक कैश मिलता है तो आयकर विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया जाएगा। आयकर विभाग ऐसे मामले की जांच करेगा।
कैराना के मतदान केंद्र में बनेंगे 12 बूथ
कैराना नगरपालिका क्षेत्र में सबसे बड़ा मतदान केंद्र है। यहां 12 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि ज्यादा बूथ होने पर इस मतदान केंद्र को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। इसमें दो तरफ से मतदाताओं को प्रवेश मिलेगा। जिससे ज्यादा भीड़ नहीं रहेगी।
10 हजार लोगों को किया मुचलका पाबंद
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के तहत 15 हजार लोगों की चालान किए गए हैं। निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए दस हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। अवैध शराब रोकेने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम हरियाणा सीमा पर सक्रिय कर दी गई है। पांच हजार लाइसेंसी शस्त्रों में से दस प्रतिशत शस्त्र थानों में जमा हो चुके हैं।