{"_id":"62f3fa970ba54a3ade7d676c","slug":"district-administration-s-independence-day-program-continues-shamli-news-mrt6005788187","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां प्रशासन ने की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां प्रशासन ने की शुरू
विज्ञापन
प्रशासन ने शुरू की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां
जिला प्रशासन ने जारी किया स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की प्रशासन स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह सात बजे प्रत्येक गांव व कस्बों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। शहर में पालिका से शुरू होकर विजय चौक पर संपन्न होगी। सुबह आठ बजे सभी सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
ध्वजारोहण के बाद खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुबह 8:45 बजे सभी सरकारी कार्यालय परिसरों/शिक्षण संस्थानों/सरकारी चिकित्सालयों, ब्लॉकों में पौधरोपण किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधों का रोपण/अमृत उद्यान में रोपित किए जाएंगे। सुबह नौ बजे शिक्षण संस्थानों में मेरा जनपद मेरी धरोहर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी।
सुबह दस बजे महापुरुषों, शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र स्थित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण सीएमओ करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे पालिका से मार्चपास्ट निकाला जाएगा। दोपहर एक बजे कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम होगा। शाम 5 से रात्रि 7 बजे तक एक शाम आजादी के नाम दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन मैरिज होम में आयोजित किया जाएगा। शाम छह बजे शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
75 किसानों को दिए जाएंगे पौधे व तिंरगे
डीएम के मुताबिक वाणिज्यिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम 75 किसानों को पौधे व तिरंगे भेंट किए जाएंगे। ग्राम सचिवालयों, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण के साथ-साथ पौधरोपण, प्रकाश व्यवस्था, स्वाधीनता संग्राम के महत्व पर संगोष्ठी तथा देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की किए जाएंगे। 11 से 17 अगस्त, 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह अवधि में समस्त सरकारी कार्यालय भवन व स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों पर तिरंगा लाइटिंग कराई जाएगी। स्वतंत्रता सप्ताह की 11 से 17 अगस्त, 2022 की अवधि में प्रभात-फेरियां निकाली जाएंगी। 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में सरकारी कार्यालय भवनों तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को रोशन किया। आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगे लगाए जांएगे।