{"_id":"5edbd8658ebc3e08ed247666","slug":"distribution-of-ration-materials-to-20-poor-families-shamli-news-mrt485190920","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यपुरी बंजारा बस्ती में मकान की फोरेंसिक टीम ने की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यपुरी बंजारा बस्ती में मकान की फोरेंसिक टीम ने की छानबीन
विज्ञापन
कैराना (शामली) में गाड़ी की जांच करती फोरेंसिंक विभाग की टीम।
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। 17 दिन पूर्व जगनपुर के जंगल में मिले दो अज्ञात युवतियों के शव के मामले में मेरठ और शामली से आई फोरेंसिक विभाग और स्वाट टीम ने पुलिसकर्मियों के साथ आर्यपुरी बंजारा बस्ती स्थित मकान में गहनता से जांच की। मकान के पास खड़ी गाड़ी व मकान के पीछे जंगल तक सबूत तलाशे गए। मकान को सील कर दिया गया है। छानबीन में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगने बताए जा रहे हैं।
20 मई की देर शाम जगनपुर के जंगल में ईख के खेत में दो अज्ञात युवतियों के शव मिले थे। हत्यारों ने दोनों युवतियों के सिर पर धारदार हथियारों से वार करके हत्या की थी। दोनों शवों को कंबल में लपेटकर खेत में डाले गए थे। 17 दिन बीतने के बाद भी न तो युवतियों की पहचान हो सकी और न ही हत्यारों का कोई सुराग लग सका। पिछले कई दिन से पुलिस कैराना के आर्यपुरी बंजारा बस्ती निवासी एक युवक को तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात पुलिस ने उक्त युवक के मकान पर दबिश दी तो उसके मकान पर ताला लगा मिला। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कहीं चला गया। इसके बाद पुलिस ने रात में मकान को सील कर दिया था।
शनिवार सुबह मेरठ से विशेषज्ञ जयप्रकाश के नेतृत्व में फोरेंसिक विभाग की टीम, सीओ प्रदीप सिंह के साथ आर्यपुरी बंजारा बस्ती पहुंची तथा मकान के अंदर घुसकर करीब दो घंटे तक गहनता से जांच की। मकान के अंदर केमिकल द्वारा खून के धब्बों के होने या न होेने की भी जांच की। इस दौरान मकान के अन्दर से एक प्लास्टिक की तिरपाल व कुछ अन्य सामान भी कब्जे में लिया। टीम ने मकान के पीछे घूमकर भी जांच की। मकान के पास ही एक खराब गाड़ी खड़ी थी, जिसकी जांच की। करीब दो घंटे तक जांच करने के बाद टीम लौट गई। देर शाम को फोरेंसिक टीम दोबारा आर्यपुरी बंजारा बस्ती पहुंची। टीम को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगना बताया गया है। मकान को सील कर दिया गया है। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि 20 मई को दो अज्ञात युवतियों के शव मिले थे। इस डबल मर्डर में मकान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- डबल मर्डर में अब तक
कैराना। 20 मई को जगनपुर के जंगल में श्यामलाल के ईख के खेत में 20-22 साल की दो युवतियों के शव मिले थे। दोनों ही युवतियों के सिरों में धारदार हथियारों से वार करके हत्या की गई थी। युवतियों की शनाख्त नहीं होने पर तीन दिन बाद पुलिस ने अज्ञात में शवों को दफना दिया था। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने भी मौका मुआयना कर हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह पूर्व भी मेरठ से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। तब पता चला था कि घटनास्थल से आर्यपुरी बंजारा बस्ती तक खून के धब्बे दिखाई दिए थे।
कोट -
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि स्वाट टीम के साथ ही चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया है। सर्विलांस द्वारा शव मिलने के स्थान पर बीटीएस के माध्यम से मोबाइल नंबरों को खंगाला जा चुका है।

कैराना (शामली) के आर्यपुरी बंजारा बस्ती में मकान की जांच के बाद वापस लौटती फोरेंसिंक टीम।- फोटो : SHAMLI

कैराना में मकान के अन्दर जाच करते फारेंसिंक विभाग के सदस्य- फोटो : SHAMLI

कैराना (शामली) में मकान के बाहर आपस में बात करते फोरेंसिंक विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

कैराना (शामली) में आर्यपुरी बंजारा बस्ती में मकान के पीछे जांच करती फोरेंसिंक टीम और पुलिस।- फोटो : SHAMLI