{"_id":"60903dfa8ebc3ec36c7a8824","slug":"distribution-of-food-to-the-needy-at-the-bus-stand-shamli-news-mrt536957759","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर जरूरतमंदों को भोजन का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर जरूरतमंदों को भोजन का वितरण
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण के दौर में शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित प्रभुजी की रसोई में रोजाना एक हजार से अधिक जरूरतमंदों को भोजन खिलाया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू में रोडवेज बस स्टैंड पर रसोई की तरफ से सेवादारों ने जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया जा रहा है।
शामली अन्नपूर्णा ट्रस्ट द्वारा शहर में बुढ़ाना रोड पर रोडवेज बस अड्डे के निकट निरंतर पूरे साल चलने वाली प्रभुजी की रसोई में गरीब व जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाता है। कोरोना संक्रमण के दौर में प्रभुजी की रसोई जरूरतमंदों के पेट की भूख शांत कर रही है। रसोई के सेवादार प्रदीप कुमार ने बताया कि रोजाना एक हजार से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सभी तरह की दुकानें बंद होने के कारण रोडवेज बस स्टैंड पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक भोजन वितरित किया जाता है। गरीब, जरूरतमंद, राहगीर और यात्रियों को भोजन खिलाया जा रहा है।
इसके अलावा रसोई की तरफ से उनके घर भी भोजन उपलब्ध कराया जा बहा है, जो कोरोना संक्रमित हैं और उनके परिवार में खाना बनाने वाला कोई नहीं है। इस तरह के रोजाना करीब 30 परिवारों को उनके घर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।