फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distribution of food items to 16 poor families

16 गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री का किया वितरण

Mon, 08 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Distribution of food items to 16 poor families
शामली में मां सावित्री हॉस्पिटल पर राशन का वितरण करते डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला। - फोटो : SHAMLI
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपति लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की लगातार मदद करने में जुटे हैं। डॉक्टरों ने हॉस्पिटल पर सलेक विहार के 16 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

सोमवार को बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला ने हॉस्पिटल पर स्टाफ के साथ सलेक विहार में रहने वाले 16 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में आटा, तेल, दाल, चीनी आदि जरूरत का समान का उपलब्ध कराया गया है। डॉ. नीलम शुक्ला ने लोगों को कोरोना से बचाव हेतु शासन-प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी। मौके पर शिप्रा रसवंत, किरण त्यागी, राकेश शर्मा, मुकेश तायल, लवलीन जैन, महेश चंद, गिरधारीलाल नारंग, वीना अग्रवाल, सुभाष धीमान, रोटेरियन उमा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed