फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dispute between two parties in Shamli, one youth injured and case registered against four

Shamli News: दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव, वीडियो हुआ वायरल, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Jun 2024 05:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jun 2024 05:33 PM IST
सार

Shamli News : शामली में दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Dispute between two parties in Shamli, one youth injured and case registered against four
दो पक्षों के बीच विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के चौसाना में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग फरार हो गए। एक पक्ष की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


चौसाना में गुरुवार की रात्रि मुख्य बाजार में दानिश पुत्र अय्यूब अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि वहां से गुजर रहे चौसाना निवासी आशु, शहजाद, तसलीम, दिलशाद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कटघरे में कई मंत्री: खतरे में पश्चिमी यूपी के इन दिग्गजों की कुर्सी, पढ़िए भाजपा को कहां हुआ भारी नुकसान

आरोप है कि इसके बाद चारों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में दानिश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग हंगामा और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पथराव का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: RLD के गढ़ की दिलचस्प कहानी: इस बार सांगवान ने रचा इतिहास, चौधरी परिवार को वापस दिलाई विरासत, पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed